बेला सिमरी, खगड़िया। बेला सिमरी स्थित श्री श्री 1008 पुरानी वैष्णवी दुर्गा मंदिर में संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे।
आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को गमछा देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में कार्यकर्ता अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, दीपक सिंह, राजेश सिंह, राजा सिंह, आदर्श सिंह, शिवम सिंह, अवनीश सिंह, हर्ष सिंह, अंकित कुमार, अंकित सिंह, गौरव सिंह,सौरव सोनू, नंदकिशोर ठाकुर, संजय सिंह, अंकुर पटेल और रामनाथ कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मंदिर में संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और भक्ति देखने को मिली। पूरा माहौल मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
🙏 जय माता दी! 🚩
Bihar Samachar 24
खबर से कोई समझौता नहीं!
#BiharSamachar24 #BelaSimri #Khagaria #दुर्गा_मंदिर #संध्या_आरती #जय_माता_दी

